FeaturedBreakingकोरबापुलिस

Korba Breaking: कोरबा में साइबर पुलिस थाना के पहले प्रभारी बने अजय सोनवानी..SP ने किया आदेश जारी, पढ़ें किनको मिली जिम्मेदारी…

Korba Breaking कोरबा। जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा में साइबर पुलिस थाना घोषणा के बाद पहले थाना प्रभारी अजय सोनवानी को बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा आदेश जारी किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की अधिसूचना दिनांक 21 नवंबर 2025 के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Korba Breakingbजारी आदेश के अनुसार साइबर पुलिस थाना कोरबा में कुल 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। उप निरीक्षक अजय सोनवानी को साइबर पुलिस थाना कोरबा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह कंवर और प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा सहित आरक्षक सुषील यादव, आलोक टोप्पो, संजीव कुमार सिंह, श्याम कुमार सिदार, प्रशांत सिंह, रेणु टोप्पो, विकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन आगरे और रवि कुमार चौबे को साइबर पुलिस थाना कोरबा में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग का मानना है कि साइबर थाना के गठन से ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और डिजिटल अपराधों की जांच में तेजी आएगी। आम नागरिकों को भी अब साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए अलग से थाना स्तर पर सुविधा मिलेगी। यह आदेश 24 जनवरी 2026 से प्रभावशील माना गया है।

Related Articles

Back to top button