छत्तीसगढ़

Action on MLA : जांजगीर में कांग्रेस के दो विधायकों पर कार्रवाई…! विधायक बालेश्वर साहू हुए गिरफ्तार

व्यास कश्यप सहित 13 लोगों पर FIR

जांजगीर, 01 जुलाई। Action on MLA : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में कांग्रेस नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद अब जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप और उनके समर्थकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला खराब सड़क को लेकर किए गए चक्काजाम से जुड़ा है।

30 जून की सुबह 11 बजे, जांजगीर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखसा ओवरब्रिज के पास जर्वे गांव से पीथमपुर मार्ग की जर्जर हालत के विरोध में चक्काजाम किया गया। चक्काजाम में विधायक व्यास कश्यप, जर्वे की सरपंच उतरा कश्यप, जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, पार्षद अरमान खान, जनपद सदस्य डिगेश्वर यादव समेत कुल 13 लोग शामिल थे।

प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बलपूर्वक मार्ग अवरुद्ध किया जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। यही नहीं, आरोप है कि स्कूली बच्चों को भी इस विरोध में शामिल किया गया, जो कि भारतीय न्याय संहिता और बाल संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है।

इन धाराओं में FIR दर्ज

थाना जांजगीर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें:

  • लोक मार्ग अवरुद्ध करना
  • सार्वजनिक असुविधा फैलाना
  • बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन
    शामिल हैं।
बालेश्वर साहू पर पहले से FIR

गौरतलब है कि 11 जून को जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू पर चांपा थाने में एक पड़ोसी से मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में उन्हें आज गिरफ्तार किया गया और बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। दोनों विधायकों पर कानूनी कार्रवाई से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।

प्रशासन की सख्ती जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वे किसी भी पद पर क्यों न हों।

Related Articles

Back to top button