FeaturedBreakingदेशराजनीति

CM Siddaramaiah Resign: डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले, कुछ देर में सीएम का इस्तीफा! सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंचे

CM Siddaramaiah Resign: बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में सीएम पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर तक इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर मंत्रियों के साथ अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। मुलाकात के दौरान शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस घटनाक्रम ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और तेज कर दिया है।

CM Siddaramaiah Resign: बता दें कि, सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, पारिवारिक कारणों से राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा देने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया है।

CM Siddaramaiah Resign: नियमानुसार, राज्यपाल के राज्य में मौजूद नहीं होने की स्थिति में भी मुख्यमंत्री अपना लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को सौंप सकते हैं या ई-मेल के जरिए भेज सकते हैं। राज्यपाल बाद में उस पर औपचारिक मंजूरी देते हैं। तब तक मौजूदा मुख्यमंत्री ही पद पर बने रहते हैं।

CM Siddaramaiah Resign: कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन ने संकेत दिए हैं कि डीके शिवकुमार को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में 15 से 20 नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

CM Siddaramaiah Resign: इधर, कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व जल्द ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है।

Related Articles

Back to top button