Voter List Review : संभागायुक्त सुनील जैन ने कोरबा विधानसभा केंद्रों का किया गहन निरीक्षण…! पाली-तानाखार और कटघोरा के मतदान केंद्रों का लिया अवलोकन
चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर दिया जोर
कोरबा, 02 जनवरी। Voter List Review : बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त और रोल आब्जर्वर सुनील जैन आज कोरबा प्रवास पर रहे। दोपहर एक बजे उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में बैठक लेकर जिले के चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारियों के अनुसार, सुनील जैन ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पाली-तानाखार और कटघोरा विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इनमें शामिल थे:
पाली-तानाखार : मतदान केंद्र 209, माध्यमिक शाला चैतमा, 183 प्राथमिक शाला सुतर्रा
कटघोरा : 33 प्राथमिक शाला कसनिया, 34 माध्यमिक शाला कसनिया
निरीक्षण के दौरान प्रारंभिक प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन किया गया और स्थानांतरित व अनुपस्थित मतदाताओं के संबंध में बीएलओ से जानकारी ली गई। इसके अलावा, नाम जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर कार्रवाई पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।
संपर्क सूत्रों ने बताया कि ये कदम आगामी विधानसभा चुनाव में सटीक और पारदर्शी मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं।



