Health Department : रायपुर में बड़ा एक्शन…! एडिशनल ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित

News Power Zone
1 Min Read
Health Department
रायपुर, 11 फरवरी। Health Department : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एडिशनल ड्रग कंट्रोलर (ADC) संजय नेताम को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नकली दवा कारोबार के आरोपी से मुलाकात के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार, एडीसी संजय नेताम की नकली दवा कारोबार के आरोपी खेमराम बानी से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात का स्टिंग ऑपरेशन भी सामने आया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। स्टिंग में दोनों की बैठक के दृश्य सामने आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राखी सिंह ठाकुर भी मौके पर मौजूद थीं। मामले के उजागर होने के बाद राखी सिंह ठाकुर को जशपुर भेज दिया गया है। सरकार और विभाग ने पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मामले की विस्तृत जांच की संभावना जताई जा रही है।
Share This Article