Coal Theft : अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला की चोरी…! प्रशासन पर उठ रहे सवाल…VIDEO वायरल

News Power Zone
1 Min Read
Coal Theft
सरगुजा, 11 फरवरी। Coal Theft : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित SECL अमेरा खदान में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी का मामला सामने आया है। खदान में रोजाना सैकड़ों ग्रामीण घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं, जिसकी वजह से राज्य सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार, खदान से रोजाना लगभग 100 टन से अधिक कोयला चोरी हो रहा है। चोरी रोकने गए खदान कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला भी किया। स्थानीय लोगों और खदान कर्मचारियों का आरोप है कि SECL प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही के चलते यह चोरी लंबे समय से जारी है। चोरी का कोयला बड़े पैमाने पर पास के ईंट भट्टों और होटलों में सप्लाई किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाने की मांग की जा रही है।
TAGGED:
Share This Article