Vishnudev Announcement : NHM कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…! CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान… 33 दिन की हड़ताल का मिलेगा वेतन

News Power Zone
2 Min Read
Vishnudev Announcement

रायपुर, 14 जून। Vishnudev Announcement : करीब एक महीने तक हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मचारियों के लिए आखिरकार बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 33 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन देने का ऐलान कर दिया। रायपुर में आयोजित एनएचएम महासम्मेलन में हुई इस घोषणा के बाद हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके हितों के प्रति संवेदनशील है।

महासम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, जीवन बीमा सुविधा और स्थानांतरण नीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के कल्याण और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों एनएचएम कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। सरकार के इस फैसले को एनएचएम कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article