Featuredदेशसामाजिक

Viral News: मछली मारने आया था मछुआरा, नाव सहित गहरे पानी में खींच ले गई म​छली, एक हफ्ते से लापता

Viral News: अमरावती। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर में एक मछुआरे ने समुद्र में जाल फेंका. इसमें एक ऐसी मछली फंसी, जिसे देखकर दूसरे मछुआरे घबरा गए। लेकिन, युवा मछुआरा येरैया ने पक्का इरादा किया कि वो इसे जरूर पकड़ेगा. जैसे ही उसने इसको ऊपर खींचा। इस मछली ने उसे ही ताकत लगाकर पानी में खींच लिया। इसके बाद वो समुद्र में कहां गई, किसी को नहीं पता.उसके साथ हफ्ते भर से मछुआरा भी लापता है। मछुआरे का नाम येरया बताया गया है।

 

Viral News: जानें कितनी ताकतवर हो होती है ब्लैक मर्लिन मछली

 

ब्लैक मर्लिन मछली की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की होती है, ये सबसे तेज गति से शिकार करने वाली मछली मानी जाती है। बताया जा रहा है जो मछली येरया के जाल में फंसी, वो बहुत बड़ी थी, वजन करीब 200 किलो। मछुआरा टोली ने सुझाव दिया कि वे जाल काट दे, येरया ने ज़िद की कि वो मछली को खींच लेगा, वह सात साल की उम्र से मछली पकड़ रहा है। येरया को गुमान था कि वह एक बड़ा और ताकतवर आदमी था, इसलिए मछलियों से लड़ता रहता था।

 

Viral News: जमकर हुई खींचातानी

 

येरया ने अपनी ओर से जोर लगाया तो मर्लिन ने अपनी ओर से, लेकिन जैसे ही येरया के पैर जाल में फंसे और वो कुछ असंतुलित हुआ। बस मर्लिन ने नाव से नीचे खींचा और फिर फर्राटा भरते हुए समुद्र में गायब हो गई। मछुआरों ने उसको खोजने की कोशिश लेकिन, नहीं ढूंढ पाए। अब येराया को गायब हुए 7 दिन हो चुके हैं। फिलहाल मछुआरा टोली ने उसकी तलाश नहीं छोड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button