रायपुर।CG Police Transfer छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। राज्य सरकार पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करने जा रही है। खबर है कि जल्द ही 33 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और कई रेंज के आईजी (IG) की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
जनवरी में हुए बदलावों के बाद, यह इस साल का सबसे बड़ा पुलिस ट्रांसफर ऑर्डर होने वाला है।
कानून-व्यवस्था को ‘टाइट’ करने की रणनीति
शासन का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और रिस्पॉन्सिव बनाना है। सूत्रों की मानें तो चुनौतीपूर्ण जिलों में हाल के दिनों में अपराध या कानून-व्यवस्था की स्थिति नाजुक रही है, वहां नए और कड़क अफसरों को भेजा जाएगा। दुर्ग-राजनांदगांव रेंज पर चर्चा है कि दुर्ग और राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण रेंजों में भी फेरबदल हो सकता है।”यह बदलाव केवल रूटीन ट्रांसफर नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की एक सोची-समझी रणनीति है।”
बता दें कि इसी साल जनवरी में संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था और 15 IPS अधिकारियों की लिस्ट जारी हुई थी। अब 5 महीने बाद आ रही यह नई सूची पुलिसिंग की दिशा तय करेगी।
क्या बदलेगा आपके जिले का कप्तान?
प्रदेश भर की नजरें अब मंत्रालय से निकलने वाली उस आधिकारिक सूची पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि आगामी महीनों में छत्तीसगढ़ की सुरक्षा की कमान किन हाथों में होगी।




