BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

वर्दी की आड़ में नशे का खेल! करोड़ों का मालिक निकला रायपुर का आरक्षक, मर्सिडीज में करता था हेरोइन सप्लाई

रायपुर। Raipur police constable arrested राजधानी रायपुर से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जिस आरक्षक पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही वर्दी की आड़ में नशे का सौदागर बन बैठा। पुलिस ने आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन सप्लाई करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के पास करोड़ों की संपत्ति, मर्सिडीज समेत कई लग्जरी गाड़ियां और आलीशान जीवनशैली के सबूत मिले हैं। सोशल मीडिया पर महंगी कारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करने वाला यह आरक्षक अब सलाखों के पीछे है।

अपने ही खाते में लेता था ड्रग्स की रकम

जांच में सामने आया कि हिमांशु बर्मन ड्रग्स Himanshu Barman heroin case की डिलीवरी के बाद सीधे अपने बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाता था। इसी लेनदेन ने उसे शक के घेरे में ला दिया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टिकरापारा इलाके में छापा मारा और तलाशी के दौरान उसकी कार से एक ग्राम हेरोइन बरामद की। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कार्रवाई के दौरान बना तस्करों का साथी

 

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब डेढ़ साल से आमानाका थाना में पदस्थ था। वह पहले ड्रग्स से जुड़े मामलों में कार्रवाई टीम का हिस्सा रह चुका है। इसी दौरान उसका संपर्क तस्करों से हुआ और फिर पैसों के लालच में खुद ही सप्लायर बन बैठा।
पूछताछ में उसने चार बार ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है।

मर्सिडीज और लग्जरी गाड़ियों का काफिला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी आरक्षक के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। उसके पास मर्सिडीज समेत कई महंगी गाड़ियां हैं। उसकी लाइफस्टाइल देखकर लोग पहले ही हैरान थे, लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है कि इस ऐशोआराम के पीछे काला कारोबार था।

 विभाग में मचा हड़कंप

एक पुलिसकर्मी के इस तरह नशे के नेटवर्क में शामिल होने से विभाग में खलबली मच गई है। अब जांच इस बात की भी हो रही है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button