Viral Video : सरकारी अस्पताल में दारू-चिकन पार्टी…! VIDEO वायरल होते ही दो कर्मचारी सस्पेंड

News Power Zone
2 Min Read
IGKV Exam Cancelled

सूरजपुर, 22 जुलाई। Viral Video : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दारू-चिकन पार्टी करते हुए कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामले में स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोषी दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड ब्वाॅय प्रेम कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, वायरल वीडियो लटोरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। वीडियो में कुछ कर्मचारी शराब और चिकन पार्टी करते दिख रहे। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए। जांच में पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाॅय और कुछ डेली वेजेस कर्मचारी आपस में मिलकर अस्पताल परिसर में ही दारू-चिकन पार्टी कर रहे थे।

दोषी कर्मचारियों पर गिरी गाज

कर्मचारियों के इस कृत्य पर स्वास्थ्य विभाग ने जमकर नाराजगी जताई और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सामुदायिक केंद्र में पदस्थ फार्मासिस्ट रंजीत जायसवाल और वार्ड ब्वाॅय प्रेम कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही शराब पार्टी के दौरान मौजूद डेली वेजेस कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कड़ा एक्शन

घटना को लेकर जिले के सीएमएचओ कपिल पैकरा ने मीडिया से कहा कि अस्पताल मरीजों के लिए होता है न कि इस तरह की गतिविधियों के लिए नहीं। अस्पताल जैसे जगह पर शराबखोरी करना सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article