राजनीति

TMC Candidate : फलता री-पोलिंग से पहले TMC को झटका…! उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से खुद को किया अलग…BJP ने साधा निशाना

‘पुष्पा’ डायलॉग से चर्चा में आए थे जहांगीर खान

नई दिल्ली, 19 मई। TMC Candidate :  पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। बीजेपी और TMC नेताओं के बयान से सियासत गरमा गई है। बंगाल में री-पोलिंग से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जहांगीर खान ने अचानक चुनावी प्रक्रिया से खुद को अलग करने का ऐलान कर दिया है। मतदान से ठीक पहले उनके इस फैसले ने बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। फलता सीट पर री-पोलिंग से पहले TMC उम्मीदवार का पीछे हटना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

‘पुष्पा’ डायलॉग से चर्चा में आए थे जहांगीर खान

जहांगीर खान उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने चुनावी सभा में कहा था, अगर तुम सिंघम हो, तो मैं पुष्पा हूं…पुष्पराज, झुकेगा नहीं। यह बयान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिया गया था, जिन्हें चुनाव आयोग ने पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। अब चुनाव से पीछे हटने पर बीजेपी और खुद TMC नेता भी उन पर तंज कस रहे हैं।

दिलीप घोष बोले- सारी गुंडागर्दी खत्म

दिलीप घोष ने कहा कि TMC को हार का अंदाजा हो चुका है, इसलिए पार्टी प्रचार से गायब है। उन्होंने कहा, सारी गुंडागर्दी खत्म हो गई है। इन्हें पता है कि TMC बुरी तरह हारने वाली है।

TMC नेता ने भी पूछ लिया- ‘पुष्पा झुका क्यों?’

जहांगीर खान के फैसले पर उनकी अपनी पार्टी के नेता कुणाल घोष ने भी तंज कस दिया। उन्होंने कहा, अगर वह ‘पुष्पा’ है और कहता है कि ‘पुष्पा झुकता नहीं’, तो फिर वह झुका क्यों? इस बयान के बाद साफ माना जा रहा है कि पार्टी के अंदर भी इस फैसले को लेकर नाराजगी है।

शुभेंदु अधिकारी ने भी साधा निशाना

सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान BJP उम्मीदवार के समर्थन में रैली करते हुए कहा था, वह खुद को पुष्पा कहता है… अब इस ‘पुष्पा’ की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। उन्होंने दावा किया था कि इस बार फलता में लोग बिना डर के वोट डालेंगे।

गिरफ्तारी और FIR के बाद बदला पूरा गेम?

जहांगीर खान के करीबी और रिश्तेदार सैदुल खान की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया। उन पर हिंसा और जानलेवा हमले के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।जहांगीर खान पर भी कई FIR दर्ज हुईं, जिसके बाद उन्होंने कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। हाईकोर्ट ने उन्हें 25 मई तक गिरफ्तारी से राहत दी, लेकिन जांच में सहयोग करने के निर्देश भी दिए।

फलता में क्यों हो रही है री-पोलिंग?

फलता विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के दौरान EVM गड़बड़ी (TMC Candidate) की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने 21 मई को सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button