TI Sent to Jail: बीमा क्लेम के नाम पर कमीशनखोरी, पूर्व टीआई गिरफ्तार, भेजे गए जेल, एक वकील पर भी है FIR

News Power Zone
2 Min Read

नारायणपुर। TI Sent to Jail: नारायणपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक अधिवक्ता को भी आरोपी बनाया गया है।

 

इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि बीमा राशि का क्लेम दिलाने के एवज में तत्कालीन नगर निरीक्षक सुरेश चंद यादव ने कमीशन की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद जिले के नए SP संदीप पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

 

इंस्पेक्टर भेजे गए जेल, वकील की तलाश

 

विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने पूर्व TI को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जांच में एक अधिवक्ता की भूमिका भी सामने आने पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

 

 

नए SP संदीप पटेल का सख्त एक्शन

 

 

TI Sent to Jail: हाल ही में पदभार संभालने वाले SP संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर अपराध दर्ज किया गया है। विवेचना निष्पक्ष तरीके से की गई और दोषी पाए जाने पर इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

बीमा क्लेम जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस अधिकारी पर ही आरोप लगने से विभाग की किरकिरी हो रही है। वहीं SP के इस एक्शन से जिले में ईमानदारी और पारदर्शिता का संदेश भी गया है।

Share This Article