Theft Case : दुर्ग और रायपुर में हत्या-चोरी के आरोपी हरीश पटेल गिरफ्तार…! सोना-चांदी सहित 60 लाख कैश जब्त…यहां देखें Video

News Power Zone
2 Min Read
Theft Case
रायपुर, 22 नवंबर। Theft Case : थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज युवती की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी हरीश पटेल को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हरीश पटेल ने हत्या और चोरी की अन्य घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, मृतिका रायपुर के काशीराम नगर तेलीबांधा की रहने वाली थी। आरोपी हरीश पटेल ने अपने साथी के साथ दुर्ग के एक होटल में युवती की हत्या की। दोनों आरोपी मृतिका को मोटरसाइकिल में बैठाकर रायपुर लाए और थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लॉट में शव फेंक दिया। हरीश पटेल ने पूछताछ में बताया कि मृतिका उसकी महिला मित्र थी। हत्या का विवाद शारीरिक संबंध बनाने की जबरदस्ती के कारण हुआ। इस मामले में हरीश पटेल और उसके सहयोगियों अरविंद नेताम और उषा राठौर ने रायपुर के थाना विधानसभा, डी.डी.नगर और मुजगहन क्षेत्र के लगभग एक दर्जन सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से 400 ग्राम सोने के जेवरात, 3 किलो चांदी के जेवरात और नगदी लगभग 60 लाख रुपये, मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। प्रकरण में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी (Murder Case Exposure) के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस और एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में घटना स्थल, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। इस गंभीर प्रकरण की विस्तृत जांच और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
TAGGED:
Share This Article