BreakingFeaturedकोरबाक्राइमसामाजिक

KORBA BREAKING: कटघोरा में शिकंदर मेमन के घर अज्ञात हमलावरों की फायरिंग, इलाके में दहशत थानेदार ने कहा…

कोरबा। कटघोरा में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब स्थानीय निवासी सिकंदर मेमन के घर अज्ञात हमलावरों ने अचानक धावा बोलते हुए दनादन गोलियां चला दीं। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल गोलीबारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। थानेदार धर्म नारायण तिवारी  ने  एनपीजे से बात करते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button