Breaking : CM के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे प्रदर्शनकारी.. पुलिस के फुले हाथ-पांव, पुलिस ने…

News Power Zone
1 Min Read

रायपुर। धमतरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पुलिस की बड़ी चूक सामने आये हैं। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गये। इधर प्रदर्शनकारियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कामयाब हो गये। कांग्रेसियों को देख पुलिस के हाथ पांव फुल गये। जिसके बाद आनन फानन में कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया।

 

जानकारी के मुताबिक धमतरी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। जहां स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित थे। एकलव्य खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने व्यवधान की कोशिश की। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य गेट के बाहर तक पहुंच गये।

कांग्रेस कार्यकर्ता कई बैरिकेड को पार कर मुख्य गेट तक पहुंच गये। सीएम विष्णुदेव साय का स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचकर हंगामा करने के आसार देख पुलिस ने आनन-फानन में सभी को हिरासत में लिया।

Share This Article