FeaturedBreakingक्राइमछत्तीसगढ़राजनीति

Breaking :भाजपा के पूर्व सांसद की बहू ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप..बोली डर के साये में जीने को हूँ मजबूर, VIDEO…

जांजगीर – चांपा : पूर्व सांसद कमला देवी पाटले की छोटी बहू मंजूषा पाटले ने पत्रकार वार्ता में सास कमला पाटले, ससुर इंद्रभूषण पाटले और पति जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पाटले के ऊपर मारपीट और प्रताड़ित करते हुए जान से मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों को चर्चा में बताया कि छह साल पहले रसोई में सिलेंडर को चालू कर आग लगा कर जान से मारने का प्रयास किए थे। इसके बाद दो वर्ष पूर्व रक्षाबंधन के दिन जब उसके भाई राखी बंधवाने आए थे तब ससुर इंद्रभूषण पाटले ने तलवार से उसे और उसके भाईयों को जान से मारने प्रयास किया था।

 

उन्होंने कहा कि चांपा स्थित घर का बिजली कनेक्शन लगातार डिस्कनेक्ट करवा रहे है। रशुखदार परिवार पर अब तक नही हो सकी है किसी तरह की एफआईआर दर्ज। उसने सरकार और प्रशासन से लगाई मदद की गुहार लगाईं है। प्रशासन अगर मदद नही कर सकती तो मुझे बच्चो के साथ इच्छा मृत्यु का आदेश दे। अब मैं ऐसे माहौल में जीना नहीं चाहती।

Related Articles

Back to top button