देश

Dharmendra Passes Away : ब्रेकिंग…सदी के अभिनेता धर्मेंद्र का निधन…अंतिम दर्शन को पहुंचे अमिताभ, आमिर खान सहित बॉलीवुड सितारे…यहां देखें Video

मुंबई, 24 नवंबर। Dharmendra Passes Away : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी IANS ने की है।

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और परिवार के अन्य सदस्य पार्ले श्मशान घाट पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी मौजूद रहे।

धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वह दो दिनों तक वेंटिलेटर पर थे और 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। इससे पहले 11 नवंबर को उनके निधन की अफवाहें भी फैली थीं, जिन्हें हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज किया था।

धर्मेंद्र बॉलीवुड के ‘हिट-एवर’ एक्टर और प्रेम, साहस और हास्य (Dharmendra Passes Away) के प्रतीक माने जाते थे। उनके निधन से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button