Featuredकोरबासामाजिक

Korba : सेवानिवृत्ति के बाद भी कुर्सी मोह की वृत्ति..बैकडोर से निगम में घुसने की चल रही तैयारी..

कोरबा। नगर निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों से कुर्सी का मोह नही छूट रहा है। निगम में भाजपा सरकार बनते ही बैकडोर से निगम इंट्री की तैयारी की जा रही है।

 

बता दें कि नगर निगम में अनुभवी और नेताओ के मन माफिक काम करने वाले अधिकारियों की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेश स्तर के अफसर निगम में बैकडोर से एंट्री के लिए स्क्रिप्ट लिखा जा रहा है।सूत्रधार की माने तो सोमवार को पंचवटी गेस्ट हाउस में हुए स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक इसी रणनीति का हिस्सा है । बैठक में संगठन के विस्तार और रिचार्ज करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा हुई।जिसमे पर्दे के पीछे से होने वाले खेल को गुप्त रखा गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पूर्व सरकार में निगम को अपने इशारे पर नाचने वाले अफसर एक फिर निगम की कमान अपने हाथ मे लेने के लिए जोर आजमाइश कर रहे है।

Related Articles

Back to top button