FeaturedBreakingछत्तीसगढ़

CG BREAKING: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं मंत्री

CG BREAKING:बलरामपुर: बलरामपुर जिले में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के वाहन के साथ एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े कुसमी जा रही थीं। घटना चारगढ़ के पास राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई।

 

CG BREAKING: जानकारी के अनुसार, मंत्री के वाहन को एक क्लीनिकल लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना के कारण मंत्री के काफिले को कुछ समय के लिए रोका गया। फिलहाल, मंत्री सुरक्षित हैं और घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, और मामले की गहन जांच जारी है।

 

जानकारी के अनुसार उनके काफिले की लगभग 4 गाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जाता है कि, ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की यह घटना है।

बता दें कि है कि, कृषि मंत्री रामविचार नेताम रामकृष्ण अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शुक्रवार को हुए हादसे में उन्हें एक्सीडेंट में हाथ और सिर पर चोंट लगी थी।

 

Related Articles

Back to top button