रायपुर

Rohit Tomar Arrested : सूदखोर रोहित तोमर गिरफ्तार…! अवैध वसूली, मारपीट और धमकाने के आरोप

वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से हुआ था गिरफ्तार

रायपुर, 17 फरवरी। Rohit Tomar Arrested : सूदखोरी, अवैध वसूली, मारपीट और धमकाने के आरोप में पुलिस ने सूदखोर रोहित तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली थाने में दर्ज विभिन्न मामलों में आरोपी रोहित पर आरोप थे कि उसने लोगों से अवैध तरीके से पैसे वसूलने, धमकाने और मारपीट करने का काम किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जारी किए गए वारंट के आधार पर उसे गिरफ्तार किया और फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था और अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है। यह गिरफ्तारी लोगों में सूदखोरी और अवैध वसूली के खिलाफ पुलिस की सख्ती का प्रतीक मानी जा रही है। बता दें कि, रोहित तोमर जून से फरार था। उन पर सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और धमकी जैसे कई क्रिमिनल केस में चार्ज लगे हैं। पुलिस ने पहले दोनों के खिलाफ इनाम घोषित किया था।

Related Articles

Back to top button