FeaturedBreakingकोरबाक्राइम

Korba Breaking : कलेक्टर के निर्देश पर माइनिंग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…अवैध खनिज परिवहन करते 14 वाहन जब्त.. खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान…

कोरबा। कलेक्टर के निर्देश पर आज खनिज विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 14 वाहनो को जब्त किया है। टास्क फोर्स की बैठक के बाद आज पुलिस और माइनिंग के टीम ने अभियान चलाकर अवैध परिवहन करने वाले खनिज तस्करो पर कार्रवाई की है।

बता दें कि कलेक्टर के निर्देशन में आज खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की रोकथाम के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। खनिज की जांच के दौरान ग्राम बरमपुर सर्वमंगला क्षेत्र में 1 टिप्पर, कोरबा, कुसमुंडा, पाली क्षेत्र में 1-1 ट्रेक्टर, उरगा क्षेत्र में 2 ट्रेक्टर, 2 टिप्पर, कटघोरा क्षेत्र में 03 ट्रेक्टर, जिलगा(करतला) क्षेत्र में 3 ट्रेक्टर कुल 14 वाहन रेत के अवैध परिवहन में संलग्न पाया गया। जिसे खनिज अधिनियम के तहत जप्त कर समीपस्थ थाना परिसर एवं खनिज जांच चौकी में आगामी आदेश पर्यन्त तक खड़ा कराया गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु टास्क फोर्स टीम द्वारा नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button