Featuredदेशसामाजिक

इंस्टाग्राम इश्क: हकीकत में मिले तो प्रेमिका ने सूरत देखते ही तोड़ लिया रिश्ता, फिर…

भोपाल/ग्वालियर। आभासी दुनिया में मिलने के बाद जब प्रेमी-प्रेमिका हकीकत में मिले तो प्रेमिका युवक की शक्ल देख भड़क गई और उसने रिश्ता तोड़ लिया। दरअसल इंस्टाग्राम पर युवक-युवती ने प्रोफाइल फोटो देखकर एक-दूसरे को पसंद किया था। आखिर में दोनों ने शादी करने और रूबरू मिलने का निर्णय लिया।

जीवनसाथी मान युवती ने अपने कुछ अंतरंग फोटो व वीडियो प्रेमी को भेज दिए। लेकिन जब आमना-सामना हुआ, तो प्रेमी की शक्ल देखकर प्रेमिका भड़क गई। उसने फौरन प्रेम संबंध तोड़ लिए, लेकिन प्रेमी धमकी दी कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा और वीडिया व फोटो वायरल कर देगा।

ग्वालियर निवासी युवती ने शिकायत में बताया, अरविंद बाथम से एक साल पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। अरविंद ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने जीवनसाथी समझ अपने कुछ आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भेज दिए। टीआइ जितेंद्र तोमर ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया अकाउंट भी सर्च किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button