Featuredदेशसामाजिक

Amarnath Yatra: श्रीअमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की प्रथम पूजा, इस तारीख से शुरु होगी यात्रा

Amarnath Yatra: श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा का भोले नाथ के भक्तों के बेसब्री से इंतजार है। भक्तों के बता दें कि श्रीअमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ की। इस तरह उन्होंने वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत की है।

 

Amarnath Yatra: बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सेना, बीआरओ, सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी हितधारक 3 जुलाई से शुरू होने वाली परेशानी मुक्त और सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण, सहयोग और स्पष्ट उद्देश्यों के साथ काम कर रहे हैं।

 

Amarnath Yatra: इस मौके पर उपराज्यपाल सिन्हा ने मैं बाबा बर्फानी के सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे पवित्र यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यहां आएं और महादेव से जम्मू-कश्मीर और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि एसएएसबी और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है। जेकेपी, सेना, सीआरपीएफ, सीएपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Back to top button