FeaturedBreakingदेशसामाजिक

Ahmedabad Plane Crash में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, सांसद का दावा

न्यूज डेस्क।गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा प्लेन हादसा हो गया। इस विमान क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। एअर इंडिया की फ्लाइट में पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे।

राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने एक्स पर पोस्ट

कर लिखा कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुए दुखद एअर इंडिया विमान हादसे में निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन्हें पिछले कई सालों से व्यक्तिगत रूप से जानता था और वे बहुत अच्छे इंसान थे। उनके असामयिक निधन पर मेरे पास शब्द नहीं हैं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारकाधीश उन्हें शांति प्रदान करें। ओम शांति।

Related Articles

Back to top button