BreakingFeaturedछत्तीसगढ़सामाजिक

Raipur City News: होली पर शराब चाहिए, “डोंट वरी” आबकारी विभाग हैं न, सभी ब्रांड्स का फुल स्टाक, किराये की गाड़ियों में पहुंचा रहे हैं शराब

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग ने अभी से तैयारी करते हुए शराब दुकानों में सभी ब्रांड की शराब स्टॉक करना शुरू कर दिया है। दुकानों में शराब की कमी न हो इसके लिए आबकारी विभाग ने अतिरिक्त गाड़ियां किराए पर ली है।

Raipur City News: 65 करोड़ रुपए से ज्यादा शराब बिक्री होने का अनुमान

बता दें, होली के दिन ड्राई डे होने की वजह से शराब पीने-पिलाने के शौकीन अभी से शराब स्टॉक करने लगे हैं। आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस बार होली में 65 करोड़ रुपए से ज्यादा शराब बिक्री होने का अनुमान है। जितनी शराब दुकानें हैं, उनके सुपरवाइजर से होली के एक सप्ताह पूर्व ही होली के लिए अनुमानित स्टॉक की जानकारी मंगाकर संबंधित दुकानों में शराब आपूर्ति शनिवार से शुरू कर दी है।

Raipur City News: होली के अवसर पर देशी की जगह अंग्रेजी शराब की डिमांड ज्यादा रहती है। सबसे ज्यादा डिमांड मध्यम दर्जे की शराब की मांग रहती है। होली में शराब की बिक्री प्रभावित न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी शराब दुकानों में मध्यम दर्जे की चर्चित ब्रांड की शराब का स्टॉक किया जा रहा है। इसके अलावा गोवा स्टैंडर्ड की शराब का अतिरिक्त स्टॉक स्टोरेज करने की व्यवस्था की है।

Raipur City News: बार संचालकों पर अतिरिक्त शराब लेने दबाव

खबर है कि, होली के दौरान शराब की बिक्री बढ़ाने बार संचालकों पर भी शराब का अतिरिक्त कोटा उठाने कहा गया। बताया जा रहा है, बार संचालकों को सामान्य दिनों की अपेक्षा 25 प्रतिशत ज्यादा स्टॉक उठाने के लिए कहा गया है। पियक्कड़ों के लिए राहत की बात यह रहेगी कि होली के एक दिन पूर्व शाम 5 बजे तक शराब दुकान बंद कर दी जाती थी। इस बार होली के एक दिन पूर्व अपने निर्धारित समय तक शराब दुकानें खुली रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button