Featuredकोरबासामाजिक

KORBA : 19 स्थायी वारंट एवं 107 गिरफ्तारी वारंट तामिल..SP ने इन पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा…

कोरबा। कड़क कप्तान के निर्देश पर जिले के सभी थाना चौकियों में गिरफ्तारी वारंट तामिल करने का अभियान चलाया गया। इस कड़ी में आज 107 गिरफ्तारी वारंट और 19 स्थाई वारंट तामिल किया गया। एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने वारंट तामिल कराने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत तीन दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 19 स्थाई तथा 107 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 126 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पुलिस इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई ।

 

इन थानो में चला अभियान

थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई ।

एसपी ने  स्थायी वारंट तामिल करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा

 

पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

Related Articles

Back to top button