Breakingकोरबापुलिससामाजिक

KORBA BREAKING: SP का बड़ा एक्शन… 213 पुलिसकर्मियों का तबादला.. ‘गिफ्ट पोस्टिंग’ पर चर्चा तेज!

कोरबा।Korba SP transfer जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी ने एक साथ 213 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया है, जिससे विभाग में हलचल मच गई है।

 

Korba SP transfer इस ट्रांसफर लिस्ट में कई थानों और चौकियों के स्टाफ को इधर से उधर किया गया है। खास बात यह है कि कुछ पोस्टिंग को लेकर अंदरखाने चर्चा भी तेज हो गई है कि किसे “मलाइदार” जगह मिली और किसे फील्ड में भेजा गया।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से एक ही जगह जमे कर्मचारियों को हटाकर नई जगह जिम्मेदारी दी गई है। इसे प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

महकमे में मची हलचल

इतनी बड़ी संख्या में तबादलों के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज है। कई कर्मचारी नई पोस्टिंग को लेकर तैयारी में जुट गए हैं, वहीं कुछ के लिए यह फैसला चौंकाने वाला रहा।

अंदरखाने चर्चा जारी

ट्रांसफर लिस्ट सामने आते ही विभाग के अंदर “कौन फायदे में, कौन नुकसान में” को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि इस बड़े फेरबदल का जमीनी असर कानून-व्यवस्था पर कैसा पड़ता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button