BreakingFeaturedकोरबापुलिस

KORBA BREAKING: शराब बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार, सदमे में मां की मौत.. मोहल्लेवासी पहुंचे एसपी कार्यालय…

Korba Breaking कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक कार्रवाई ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। चौकी प्रभारी द्वारा शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी मां की कथित तौर पर सदमे में मौत हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस ने युवक को अवैध शराब बिक्री के आरोप में हिरासत में लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बेटे की गिरफ्तारी का सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के विरोध में मोहल्लेवासी एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस का रवैया कठोर था, जिससे परिवार मानसिक रूप से टूट गया। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवक के खिलाफ शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं और नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर एसपी कार्यालय में तनाव का माहौल है।

Related Articles

Back to top button