छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पुलिस महानिदेशक मोहन शुक्ला का निधन, भोपाल में हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले पुलिस महानिदेशक और पीएससी के पहले अध्यक्ष रहे मोहन शुक्ला का आज सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। भोपाल के भदभदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कौन थे मोहन शुक्ला ?

छत्तीसगढ़ के पहले DGP मोहन शुक्ला मध्यप्रदेश कैडर के 1965 बैच के आईपीएस थे। नंवबर 2000 को उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का डीजीपी बनाया गया था। वे 26 मई 2001 को सेवानिवृत्त हो गए थे। पूर्व डीजीपी शुक्ला सेवानिवृत्ति के बाद भोपाल के वैशाली नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

बेटे ने किया था सुसाइड

उनके बेटे तुषार शुक्ला (54 वर्षीय) ने अक्टूबर 2024 को भोपाल स्थित घर में गला और हाथ की नस काटकर सुसाइड कर लिया था। बताया जाता है कि तुषार शुक्ला डिप्रेशन में थे और साहित्य-अध्यात्म की किताबें पढ़ने में समय बिताते थे।

Related Articles

Back to top button