Uncategorized

CG News: बेमेतरा में कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले डीसीसी अध्यक्ष बंसी पटेल ने दिया इस्तीफा,इस बात से थी नाराजगी

बेमेतरा। CG News: नगरीय निकाय चुनाव से पहले बेमेतरा में कांग्रेस का झटका लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशी पटेल ने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पटेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित प्रदेश के नेताओं को पत्र लिखकर इस्तीफा की जानकारी दी है।

CG News: मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम भेजे गए इस्तीफा में बंसी पटेल ने लिखा कि बेमेतरा नगर पालिका में कांग्रेस के ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जो हाल ही में पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित हुआ। उसने ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए 5 लाख से ज्यादा रुपए की हेराफेरी की।

CG News: वहीं प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने अपने स्वजातीय व्यक्ति के लिए यहां षड्यंत्र किया हैं। बंसी पटेल ने नगर पंचायत कुसमी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश साहू से भाजपाइयों के अच्छे संबंध बताया, साथ ही वन मंत्री केदार कश्यप के करीबी बताया है। फिलहाल पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button