Featuredकोरबाराजनीति

Korba : आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई को महापौर ने लिखा पत्र..कहा खराब सड़क की कराए मरम्मत, निगम की हो रही इमेज खराब…

कोरबा । नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर मुख्य सड़कों की मरम्मत कराने कहा है। उनका कहना है कि बारिश की वजह से सड़कें खराब हो गई है। जगह-जगह गड्‌ढे हो गए हैं। लोगों का इसे लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। निगम की छवि भी खराब हो रही है।

महापौर ने आगे कहा हैं कि शहर की मुख्य सड़कें बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई है। सबसे अधिक शिकायत लोगों की सड़कों को लेकर ही है। बाइक चालक सबसे अधिक परेशान होते हैं। इसकी वजह से दुर्घटनाएं भी हो रही है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। श्री प्रसाद ने कहा कि आपसे चर्चा हुई तो बताया गया था कि ठेकेदार की परफॉरमेंस गारंटी की राशि राजसात की गई है। इसी राशि से शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। लेकिन यह दुर्भाग्यजनक है कि दो महीने बीतने के बाद भी सड़कों में सुधार नहीं हुआ है। अभी तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है। जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया जा रहा हैं। आने वाले समय में नवरात्र पर्व शुरू होगा। उसके बाद दशहरा व दीपावली है। प्रमुख मार्ग ठीक नहीं हुई तो लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button