रायपुर
Goa Raid : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…! दुबई कनेक्शन वाला क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब…Raipur कमिश्नरेट पुलिस का बड़ा खुलासा
5 सटोरिए समेत 7 को पकड़ा

ऐसे हुआ खुलासा
25 फरवरी को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर मुक्तिधाम के पास खाली मैदान में कार सवार युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे 23exch9.com, allpenalexch.com और 99.com जैसी ऑनलाइन बैटिंग साइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर सट्टा संचालित कर रहे थे। उनके अन्य साथी गोवा में बैठकर पैनल का संचालन कर रहे थे और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पेमेंट गेट-वे से लेनदेन किया जा रहा था।गोवा में कार्रवाई, 5 और आरोपी गिरफ्तार
पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस टीम ने गोवा में दबिश दी और 5 अन्य आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कमीशन बेस पर मास्टर आईडी बेचते थे और विभिन्न राज्यों में चल रहे पैनलों के लिए ‘जयदेव ग्रुप’ और ‘जेएमके ग्रुप’ नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करते थे।431 म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह सट्टे के पैसों के लेनदेन के लिए 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर रहा था। इन खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे से कमाई गई 46500 क्रिप्टो करेंसी को क्रिप्टो वॉलेट के (Cricket Satta) माध्यम से मुख्य संचालक तक पहुंचाया गया।गिरफ्तार आरोपी
- प्रतीक कुमार वाधवानी (38 वर्ष), न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
- सैंकी देवड़ा (39 वर्ष), अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर
- धनंजय वैष्णव (33 वर्ष), उरगा, जिला कोरबा
- साकेत जगवानी (26 वर्ष), जूना बिलासपुर
- प्रमोद कुमार ओरके (31 वर्ष), कोरबा
- प्रकाश चंद्र मिरी (33 वर्ष), जांजगीर-चांपा
- शंकर कुमार राम (37 वर्ष), मधुबनी, बिहार






