IPS Couple Ring Ceremony : IPS कपल की रिंग सेरेमनी बनी वायरल…! केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को फिल्मी अंदाज में गोद में उठाकर किया डांस…यहां देखें VIDEO
शादी से पहले ही वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो
संभल, 27 मार्च। IPS Couple Ring Ceremony : यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार रात संभल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों का रोमांटिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।
कार्यक्रम के दौरान केके बिश्नोई ने ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ गाने पर अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर डांस किया, जिसे देखकर मौजूद मेहमान तालियों और सीटियों से झूम उठे। पूरा माहौल उत्सव में तब्दील हो गया। इसके अलावा ‘अगर तुम कहो’ और फिल्म भागम भाग के गाने ‘प्यार का सिग्नल’ पर भी दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2023 में जब केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, तब अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में पोस्टेड थीं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुई मुलाकातें दोस्ती और फिर प्यार में बदल गईं।
2018 बैच के केके बिश्नोई और 2021 बैच की अंशिका वर्मा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंग सेरेमनी के बाद शादी का मुख्य समारोह राजस्थान में आयोजित होगा।
शादी कार्यक्रम की रूपरेखा
27 मार्च: बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और संगीत। 28 मार्च: बारात सभा व पारंपरिक रस्में। 29 मार्च: मुख्य विवाह (सात फेरे)। 30 मार्च: जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन। रिंग सेरेमनी में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, भाजपा विधायक रितेश गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
32 वर्षीय केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के निवासी हैं, जबकि 30 वर्षीय अंशिका वर्मा प्रयागराज की रहने वाली हैं। दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अंशिका का ‘लंदन ठुमकदा’ डांस और केके बिश्नोई की खुली जिप्सी एंट्री पहले भी चर्चा में रह चुकी है।
इस फिल्मी अंदाज वाली रिंग सेरेमनी ने इंटरनेट पर खासा ध्यान खींचा है और अब सभी की नजरें 29 मार्च को होने वाले उनके विवाह समारोह पर टिकी हैं।



