रायपुर
Lakheswar Baghel : बजट सत्र से पहले दिन कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक…! लखेश्वर बघेल को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष…यहां देखें
Lakheswar Baghel : बजट सत्र से पहले दिन कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक...! लखेश्वर बघेल को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष...दलेश्वर साहू और दिलीप लहरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी...यहां देखें
23 फरवरी को विधायक दल की अहम बैठक
बजट सत्र की तैयारियों को लेकर सोमवार, 23 फरवरी को शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बजट सत्र के दौरान प्रदेश सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने, जनहित से जुड़े सवालों को जोरदार तरीके से उठाने और सदन के भीतर एकजुट रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि नई टीम और नई रणनीति के साथ वह विधानसभा में जनता की आवाज़ को पूरी मजबूती से उठाएगी।






