FeaturedBreakingकोरबासामाजिक

Brraking Korba: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर चला प्रशासन का चाबुक..अन्नपूर्णा, LNT सहित कई फाइनेंस के दफ्तर हुआ सील…

कोरबा।कोरबा में वित्तीय अनियमितता के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों की जांच के संबंध में अनुविभाग कटघोरा, जिला कोरबा में संचालित माईकोफाईनेंस कंपनी कमशः एलएनटी बैंक कटघोरा, अन्नपूर्णा बैंक दीपका, सीसस बैंक दीपका, नैफिस बैंक कटघोरा, स्पंदना बैंक के कार्यालय को दल-बल के साथ सील किया गया।

स्पंदन बैंक नवागांव कटघोरा के एजेण्ट प्रताप रूद्र शरण पिता अमृतलाल धीवर, उम्र 22 साल, निवासी सरखों बैगापारा चैकी नैला थाना जांजगीर के द्वारा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली करते पाया गया। मौके पर शांति भंग होने की पूर्ण सम्भावना थी. पुलिस के पास इन्हे गिरफ्तार करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प न होने से इन्हे धारा 170. 126, 135 (3) बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्‌तार कर इन्हे जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

Back to top button