कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जिले में कोई भी ईंट भट्ठा अवैध रूप से संचालित न हो। उन्होंने स्वीकृत रेतघाटों के अतिरिक्त होने वाले अवैध रेत उत्खनन पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में होने वाले राखड़ परिवहन पर नजर रखने और नियम विरुद्ध राखड़ परिवहन करने पर संबंधित वाहन पर कार्यवाही के निर्देश एसडीएम, पर्यावरण अधिकारी,परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया।
Related Articles
Korba News: 100 बोरी यूरिया जब्त… लेकिन सवाल कृषि विभाग पर, आखिर अवैध भंडारण इतने दिनों तक चलता कैसे रहा?
2 hours ago
Korba Politics: 900 करोड़ का निगम बजट, 600 करोड़ DMF फिर भी सड़कें बदहाल… नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू का सरकार पर बड़ा हमला
2 hours ago
Check Also
Close




