Featuredछत्तीसगढ़सामाजिक

CG News : पेड़ काटते समय कटर मशीन से कटा युवक का गला, मौके पर मौत

CG News : महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 4 थानापारा में पेड़ काटने के दौरान कटर मशीन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक ललित यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि हाल ही में आए तेज अंधड़ और बारिश के कारण थानापारा में एक बड़ा नीम का पेड़ गिर गया था। सोमवार को ललित यादव गिरे पेड़ को काटने के लिए कटर मशीन लेकर पहुंचा।

पेड़ काटते समय अचानक संतुलन बिगड़ा और पेड़ की भारी डाल ललित पर आ गिरी। इसी दौरान कटर मशीन अनियंत्रित होकर उसकी गर्दन पर चल गई, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ-साथ बागबाहरा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button