Breakingक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : पति की हैवानियत: चलती कार से पत्नी को फेंकने के बाद कुचलने की कोशिश…सोशल मीडिया में VDO वायरल…

प्रियंका सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रायपुर: Priyanka Singh भिलाई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया और फिर उसे कार से कुचलने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की शिकार 24 वर्षीय प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर-4 निवासी रजत प्रताप सिंह से हुई है। घटना के दौरान रजत ने अपनी पत्नी प्रियंका को चलती कार से फेंक दिया और फिर उसे कार से कुचलने की कोशिश की, जिससे प्रियंका का पैर कार के नीचे आ कर बुरी तरह कुचल गया।

प्रियंका के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

प्रियंका सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें ठीक होने में समय लगेगा। पुलिस ने आरोपी रजत प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button