Featuredकोरबाक्राइम

Korba: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई 2 ट्रैक्टर जब्त, मिट्टी उत्खन करते जेसीबी और टीपर पकड़ाया, SDM ने कहा…

कोरबा। जिला प्रशासन रेत के अवैध खनन और शासकीय भूमि पर कब्जे को रोकने के लिए सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन पर एसडीएम पाली रोहित सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पोड़ी में दबिश दी। यहां अवैध रूप से रेत ढो रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना पाली में जमा करा दिया गया है।

 

इसके अलावा हरदीबाजार तहसील के ग्राम बांधाखार में बिना अनुमति मिट्टी पटाई का काम किया जा रहा था। यहां एक जेसीबी और एक टीपर भी जब्त किए गए और हरदीबाजार थाना में सुपुर्द किए गए।

एसडीएम पाली ने बताया कि शासकीय भूमि पर कब्जा और रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button