रायपुर, 28 फरवरी। Document Verification : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे 104 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर देने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई थी, उन्हें अब 9 मार्च 2026 को पुनः बुलाया गया है।
यहां और इस समय होगी प्रक्रिया
दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को जीएसटी भवन के सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है। निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां साथ लाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सत्यापन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
आबकारी आरक्षक भर्ती सत्यापन मे अनुपस्थित अभ्यर्थी को अंतिम अवसर प्रदान करने सम्बन्धी सूची