रायपुर

LPG Shortage Case : गैस संकट पर विधानसभा में हंगामा…! विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव…कार्यवाही ठप

पांच मिनट के लिए कार्यवाही रोकी

रायपुर, 12 मार्च। LPG Shortage Case : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा की मांग की, लेकिन सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई।

स्थगन प्रस्ताव और हंगामा

नेताप्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रदेश में लगातार हो रही गैस की कमी और सिलेंडर की बढ़ती महंगाई पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। सत्तापक्ष के विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सिलेंडर की महंगाई और किल्लत का विषय विधासभा में चर्चा योग्य नहीं है, क्योंकि यह केंद्र का मामला है।

विपक्ष ने दिया जवाब

उमेश पटेल ने कहा कि, जब मुख्यमंत्री का बयान गैस को लेकर सदन में आ सकता है, तो उसपर चर्चा क्यों नहीं हो सकती।सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गैस और महंगाई का विषय केंद्र का है, लेकिन शॉर्टेज और व्यवस्था राज्य सरकार का काम है, इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पांच मिनट के लिए कार्यवाही रोकी

सत्ता और विपक्ष के बीच स्थगन प्रस्ताव पर जोरदार हंगामे (LPG Shortage Case) के कारण सदन की कार्यवाही लगभग 5 मिनट के लिए रोकी गई। हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई फिर शुरू हुई, लेकिन गैस की किल्लत पर बहस का मुद्दा विवादित बना रहा।

Related Articles

Back to top button