रायपुर

Central Agency : स्थगन प्रस्ताव खारिज…विधानसभा में विपक्ष का तीखा विरोध…भूपेश बघेल का आरोप…?

सभी विपक्षी विधायकों को किया निलंबित

रायपुर, 17 दिसंबर। Central Agency : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में षड्यंत्र के तहत एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं और विपक्ष को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

सभी विपक्षी विधायकों को किया निलंबित

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष डर रहा है और इस मुद्दे पर चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा, सभी विपक्षी विधायकों को निलंबित किया गया है, मगर हम महापुरुषों के रास्ते पर चलते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य की बात कहने पर भाजपा परेशान हो चुकी है, लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं हो सकती।

सुनील नामदेव का नाम की गूंज

सत्र में सुनील नामदेव का नाम और केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग का मामला सदन में गूंजा। शून्य काल में विपक्ष ने इस मामले को उठाते हुए सरकार पर सवाल दागे और सदन में हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों या निजी मामलों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने दिल्ली से लेकर रायपुर (Opposition is angry) तक इस मुद्दे को उठाया। विपक्ष ने काम रोको प्रस्ताव के जरिए इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा में अजय चंद्राकर ने सवाल किया कि सुनील नामदेव के घर को जिस एजेंसी ने तोड़ा, क्या यह एजेंसी का दुरुपयोग नहीं था। सरकार ने काम रोको प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिससे चर्चा नहीं हो सकी। प्रस्ताव खारिज होने के बाद विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और लगातार नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button