खेल

Raipur Cricket : रायपुर में IPL की वापसी…! वीर नारायण सिंह स्टेडियम में फिर सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ…टिकटों के लिए मचेगी मारामारी

हाई-प्रोफाइल मुकाबले की पूरी तैयारी

रायपुर, 24 मार्च। Raipur Cricket : शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसी सप्ताह IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी करने की तैयारी में है।

शेड्यूल जारी होते ही यह साफ हो जाएगा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला रायपुर में किस टीम से होगा। क्रिकेट जानकारों के मुताबिक यह मुकाबला हाई-प्रोफाइल होने की पूरी संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि RCB के सामने राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद या फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में से कोई एक टीम उतर सकती है।

अगर मुकाबला CSK से तय होता है, तो महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी के चलते टिकटों के लिए जबरदस्त मारामारी होना तय माना जा रहा है। वहीं विराट कोहली की RCB भी फैन्स के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र होगी।

बताया जा रहा है कि IPL 2026 का पहला चरण 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण के मैचों का शेड्यूल थोड़ा आगे खिसकाया गया है। संभावना है कि रायपुर में बड़े मुकाबले 25 अप्रैल के बाद आयोजित किए जाएंगे।

VIP ट्रीटमेंट के साथ नया अनुभव
रायपुर के परसदा स्थित स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं, VIP सुविधाएं अपग्रेड- गोल्ड और प्लैटिनम सीटों को अधिक आरामदायक बनाया जा रहा है। सीटों में बढ़ोतरी- VIP बॉक्स और सोफा सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस- स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का अनुभव पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी त्योहार से कम नहीं है। अब सभी की नजरें BCCI के आधिकारिक शेड्यूल पर टिकी हैं, जिससे रायपुर में होने वाले मुकाबलों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button