Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

SP ने बदले 7 टीआई के प्रभार, बृजेश तिवारी बने शक्ति थानेदार.. विवेक शर्मा को…

सक्ति । एसपी अंकिता शर्मा ने 7 टीआई के प्रभार में फेरबदल आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक बृजेश तिवारी को सक्ति थानेदार बनाया गया है। वही शक्ति थाना प्रभारी विवेक शर्मा को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

बता दें कि शक्ति पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा ने विभागीय फेरबदल करते सात थाना प्रभारीयो के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश के मुताबिक शक्ति थाना के नए थानेदार बृजेश तिवारी को बनाया गया है। वही शक्ति टीआई विवेक शर्मा को रक्षित केंद्र शक्ति में पदस्थ किया गया है। प्रवीण सिंह राजपूत को बाराद्वार का थाना प्रभारी बनाया गया है। राजेश पटेल रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी मालखरौदा भेजा गया है। इसी तरह मालखरौदा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी नगरदा थाना प्रभारी बनाया गया है। अमित को नगरदा से हटाकर साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। गगन वाजपेई थाना प्रभारी बाराद्वार को रक्षित केंद्र जीविशा में पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button