छत्तीसगढ़पुलिसरायपुर

बेकाबू मेटाडोर ने चार को मारी टक्कर, लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार मेटाडोर ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दरअसल, ये लोग ठेले में चाट खा रहे थे। इस दौरान एक मेटाडोर अनियंत्रित हुई और चार लोगों को टक्कर मार दी। यह घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मेटाडोर ने ठेले पर चाट खा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद किनारे में जाकर रूक गई। वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंपा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button