सुकमा

Gambling Raid : सुकमा में बड़ा खुलासा…! लॉज में चल रहा था अंतरराज्यीय जुआ फड़…पुलिस ने किया भंडाफोड़…22 गिरफ्तार

लॉज मालिक भी फंसा

सुकमा, 24 मार्च। Gambling Raid : सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय जुआ फड़ का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लॉज मालिक को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कोंटा थाना पुलिस ने आरएसएन लॉज में छापेमारी की। रेड के दौरान एक कमरे में कई लोग ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख 400 रुपये नकद, 18 मोबाइल फोन, 122 गड्डी ताश, 108 खुले पत्ते, रजिस्टर और पेन समेत अन्य सामग्री जब्त की। इसके अलावा एक कार (सेल्टास) और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अधिकांश आरोपी तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं, जो इस लॉज में इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे। लॉज मालिक की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ कोंटा थाने में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जुआ के साथ-साथ अन्य अवैध गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button