Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

नगरपालिका अध्यक्ष पद से हटाए गए हेमेंद्र गोस्वामी,संतुलाल सोनकर को मिला चार्ज, शासन ने जारी किया आदेश

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद में संतुलाल सोनकर के दोष को समाप्त करते हुए हाई कोर्ट ने बर्खास्तगी बहाल करने के आदेश जारी होने के बाद आज राज्य शासन ने भी संतुलाल सोनकर को पद में पुनः स्थापित करने का आदेश जारी किया है।

बता दें संतुलाल सोनकर के अध्यक्ष पद के लिए बहाली के बाद वर्तमान अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने पद पर बने रहने के लिए पत्रकारों से बातचीत की थी उसके बाद यह भ्रम की स्थिति बनी रही कि आगामी अध्यक्ष के पद के लिए कौन योग्य होगा। मगर आज राज्य सरकार ने भी हाई कोर्ट के परिपालन में संतुलाल सोनकर के पद पर पुनः स्थापित करने का आदेश जारी किया।

Related Articles

Back to top button