Featuredदेशसामाजिक

प्रेमी से मिलने गई बहू के कपड़े उतारे, बाइक से बांधकर घुमाया; हैवानियत का वीडियो वायरल

नेशनल डेस्क। गुजरात के दाहोद जिले में एक महिला के साथ अमानवीयता की हदें पार करने का मामला सामने आया है. मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में 35 साल की विवाहिता को स्थानीय लोगों ने जिंदगीभर का दर्द दे दिया. महिला पर गांव के युवक के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए 15 लोगों की भीड़ ने सरेआम उसके कपड़े उतार कर इज्जत तार-तार कर दी. इन हैवानों ने उसे सड़क पर घसीटा और लाठियों से भी पीटा.

निर्वस्त्र परेड!

 

आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र करने के बाद उसे बाइक की चेन से बांधकर सड़क पर घसीटा. महिला पर अमानवीय अत्याचार का वीडियो वायरल हो रहा है. पीड़िता की पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 15 में से 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर बाकी 3 आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है. इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है.

 

तालिबानी सजा

35 साल की विवाहिता दुल्हन प्रेमी से मिलने गई तो लोगों को भनक लग गई. उसे 15 लोग घसीटकर अर्धनग्न अवस्था में उसका उत्पीड़न करने लगे. उसे बाइक में बिठाकर गांव भर में घुमाया गया. महिला को सेमी न्यूड करके उसके ऊपर थप्पड़ों की बरसात भी की गई. इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

Related Articles

Back to top button