Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba पुलिस का अनोखा अंदाज..भाई दूज पर वाहन चालकों को गुलाब देकर कहा- करें सेफ ड्राइव…

कोरबा। भाई बहन का पवित्र बंधन भाई दूज पर कोरबा पुलिस सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। इस दौरान सर्वमंगला चौक पर पुलिस ने बाइक सवार लोगो को रोका और गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने और बाइक चलाते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया।

बता दें कि भाई दूज के अवसर पर आज कोरबा पुलिस की टीम अनोखे अंदाज में वाहन चालको का स्वागत करते हुए दिखे। हाथ मे गुलाब का फूल लेकर चालको को सेफ ड्राइव करने की अपील कर यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया।

 

एसपी सिद्दार्थ तिवारी के दिशा निर्देश पर सजग कोरबा अभियान के तहत लोगो को जागरूक कर सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। इस कड़ी में आज भाई दूज के अवसर पर कोरबा पुलिस के वीर सिपाही अलग अंदाज पर लोगो को जागरूक करते नजर आए।

 

 

सर्वमंगला चौक के पास वीर सिपाहियों ने बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलाने वाले राहगीरों को यातायात संबंधित जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया।

Related Articles

Back to top button